बिजनेस

PI Industries Target: ब्रोकरेज फर्म ने दी पीआई इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह, 5100 रु का बताया है टार्गेट

PI Industries Share Price Target: मोतीलाल ओसवाल ने पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 5100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 4697 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 8.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

पीआई इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पीआई इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह
  • 5100 रु का है टार्गेट
  • ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद लो

PI Industries Share Price Target: मंगलवार को पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 80.15 रु या 1.74 फीसदी की मजबूती के साथ 4697 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर पीआई इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 71,262 करोड़ रु है। बता दें कि आपको ये एक महंगा शेयर लग सकता है, मगर इसमें कमाई का मौका है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

5100 रु का है टार्गेट (PI Industries Share Target)

मोतीलाल ओसवाल ने पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 5100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 4697 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 8.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में पीआई इंडस्ट्रीज का शेयर 2.94 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये 5.82 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 6 महीनों में शेयर ने 28.82 फीसदी फायदा कराया है
  • 2024 में अब तक ये 35.16 फीसदी चढ़ा है
  • एक साल में शेयर ने 27.66 फीसदी फायदा कराया है

क्या है कंपनी का बिजनेस

पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड कृषि और फाइन केमिकल्स तथा पॉलिमर बनाती है। कंपनी ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और घरेलू इक्विपमेंट इंडस्ट्रीज में उपयोग के लिए फाइन केमिकल, फसल सुरक्षा, पौधों के पोषक तत्व और बीज तथा इंजीनियरिंग प्लास्टिक बनाती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article