BAT To Reduce Stake In ITC: ब्रिटिश अमेरिकन तोबैको (बीएटी) ने आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी घटाने का संकेत दिया है। इसके बाद गुरुवार को आईटीसी (ITC Share Price) का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ। बता दें कि बीएटी आईटीसी की लॉन्ग टर्म इंवेस्टर रही है। मगर अब ये अपनी बैलेंस शीट को सुधारने के लिए आईटीसी में अपनी थोड़ी शेयरहोल्डिंग घटाने की तैयारी में है। बीएटी ने एक बयान में कहा है कि हमारे पास कंपनी में अच्छी हिस्सेदारी है, जो हमारे लिए कुछ शेयर बेचकर पूंजी जुटाने और फिर उस पैसे को दूसरी जगह निवेश करने का मौका देती है। बीएटी के हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट के बीच आईटीसी का शेयर आज 2.63 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
आईटीसी में हिस्सेदारी कम करेगी ब्रिटिश अमेरिकन तोबैको
ये भी पढ़ें -
कितने पर है आईटीसी का शेयर(ITC Share)
बीएसई पर आईटीसी का शेयर 425.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 429.45 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 408.65 रु तक गिरा। अंत में ये बीएसई पर 11.2 रु या 2.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 414.45 रु पर बंद हुआ।
बीएटी के पास कितनी हिस्सेदारी
बीएटी 1990 के दशक की शुरुआत से ITC की निवेशक रही है। इसकी वर्तमान में आईटीसी में 29% से अधिक हिस्सेदारी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ये इसी में कुछ हिस्सेदारी घटाएगी। पिछले साल दिसंबर में बीएटी के चीफ एग्जेक्यूटिव तादेउ मार्रोको ने ITC में आंशिक हिस्सेदारी बेचने की संभावना का संकेत दिया था, जिसके शेयर का रेट पिछले दो वर्षों में दोगुना से अधिक हो गया है।
'अधिकतम 25 फीसदी हिस्सेदारी काफी है'
मार्रोको ने तब कहा था कि वीटो अधिकार सहित रणनीतिक प्रभाव के लिए हमें आईटीसी में 25% से अधिक हिस्सेदारी की आवश्यकता नहीं है। यदि हिस्सेदारी बिक्री की जाती है, तो इससे बीएटी की बैलेंस शीट को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो कि कर्ज में डूबी हुई है। इस पर लगभग 3.5 लाख करोड़ रु का कर्ज है।
