BRICS Summit Impact : दिल्ली में BRICS Summit शुरू होने से पहले ही इसका असर होटल और ट्रैवल इंडस्ट्री पर साफ दिखने लगा है। राजधानी में होटलों की मांग तेजी से बढ़ी है और खासकर 4 Star और 5 Star होटल के कमरे काफी महंगे हो गए हैं। 12-13 सितंबर की पीक तारीखों के लिए कुछ 5 Star होटल के कमरे करीब ₹1 लाख से शुरू होकर ₹2.4 लाख प्रति रात तक पहुंच गए हैं। Travel platforms और होटल कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, यह बढ़ती मांग सिर्फ BRICS देशों से आने वाले आधिकारिक प्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है। इंटरनेशनल बिजनेस ट्रेवलर, मीडिया और समिट से जुड़े दूसरे मेहमान भी दिल्ली में होटल की डिमांड बढ़ा रहे हैं।
दिल्ली में होटलों का किराया अचानक बढ़ा
5 Star होटलों की मांग में भारी इजाफा
Ixigo के मुताबिक BRICS Summit से पहले दिल्ली में 5 Star होटल की सर्च करीब 50% बढ़ी हैं। कई प्रीमियम होटल में रेट पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं और 12-13 सितंबर के लिए कुछ होटल पहले ही सोल्ड आउट बताए जा रहे हैं। समिट से पहले नई दिल्ली में में प्रीमियम होटलों की मांग में तेज उछाल आया है और इसका सीधा असर होटलों के किराये पर पड़ा है।
कहां कितना बढ़ा किराया?
Cleartrip के आंकड़ों के मुताबिक, BRICS समिट वाले वीकेंड के आसपास दिल्ली में होटल बुकिंग सालाना आधार पर करीब 25% बढ़ी है। बजट होटलों की बुकिंग में जहां यह 138% सालाना डिमांड बढ़ी है। वहीं, प्रीमियम होटलों की बुकिंग में 25% का इजाफा हुआ है। इसके अलावा Luxury सेगमेंट में बुकिंग वॉल्यूम सीमित है। लेकिन, कमरे काफी महंगे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 4-Star होटल के रेट में 113% और 5-Star होटल के रेट में सालाना आधार पर 53% का उछाल आया है।
सिर्फ होटल ही नहीं, फ्लाइट्स भी महंगी
BRICS समिट का असर सिर्फ दिल्ली में स्टे करने के लिए अच्छे होटल तक सीमित नहीं रहा है। बल्कि, दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स की कीमत भी बढ़ी है। Cleartrip के मुताबिक, एयरफेयर में सालाना आधार पर 39% की बढ़ोतरी हुई है। इसमें डोमेस्टिक एयरफेयर करीब 45% और इंटरनेशनल एयर फेयर में करीब 29% की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल, इंटरनेशनल ट्रेवलर्स के लिए दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स का औसत किराया करीब ₹28,500 पहुंच गया है।
आसापर भी बढ़े होटलों के दाम
इस बार खास बात यह है कि दिल्ली की होटल डिमांड सिर्फ ऑफिशियल डेलिगेट्स की वजह से नहीं बढ़ रही। बल्कि, बिजनेस ट्रेवलर्स, मीडिया और दूसरे यात्रियों की आवक भी बढ़ी है। इसकी वजह से दिल्ली के साथ ही बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों की फ्लाइट्स और होटलों की डिमांड बढ़ रही है। बुकिंग डेटा के हिसाब से होटल डिमांड सिर्फ 12-13 सितंबर तक सीमित नहीं है। बल्कि, 14 सितंबर के बाद भी बड़ी संख्या में होटल के कमरे बुक हैं।
