PSU OIL Companies Stocks: तेल कंपनियों के स्टॉक में गिरावट,जानें पेट्रोल-डीजल ने क्यों दिया झटका

PSU OIL Companies Stocks: पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। ऐसे में कटौती के बाद सभी प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। और उसका उसर HPCL, BPCL, IOCL सभी सरकारी कंपनियों के स्टॉक पर दिख रहा है।

PSU OIL Companies Stock:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद तेल बाजार कंपनियों (ओएमसी)- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट आई। इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। ऐसे में कटौती के बाद सभी प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

PETROL-DIESEL

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक में गिरावट

कितने गिरे शेयर

बीएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शेयर 8.10 प्रतिशत गिरकर 459.60 रुपये पर आ गया।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) का शेयर 6.80 प्रतिशत गिरकर 158.40 रुपये पर और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का शेयर 6.37 प्रतिशत गिरकर 570.20 रुपये पर आ गया। (दोपहर 12 बजे से पहले तक के आंकड़े)

End of Feed