Bosch Dividend Record Date: बॉश एक टेक्नोलॉजी और सर्विसेज सप्लायर कंपनी है। इसका शेयर भारत में सबसे महंगे शेयरों में से एक है। मंगलवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 1,762.10 रु या 7 फीसदी की मजबूती के साथ 27000 रु पर बंद हुआ। वहीं बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 2038 रु या 8.16 फीसदी और एक महीने में 3600 रु या 15.4 फीसदी ऊपर चढ़ा है। अब बॉश डिविडेंड भी देने जा रही है। कंपनी हर शेयर पर 205 रु का डिविडेंड देगी। आगे जानिए डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट क्या तय की है।
बॉश डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
ये भी पढ़ें -
कितनी है रिकॉर्ड डेट
बॉश ने मंगलवार को ही FY24 के लिए प्रति शेयर 205 रु का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये कंपनी का अंतरिम डिविडेंड होगा। डिविडेंड देने के लिए बॉश ने रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2024 तय की है।
शेयर में जारी है तेजी
- बीते 5 सत्रों में बॉश का शेयर 8.16 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में इसके शेयर ने 15.38 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक शेयर ने 20.36 फीसदी मजबूती हासिल की है
- 6 महीनों में कंपनी का शेयर 49.17 फीसदी ऊपर उछला है
- इसके एक साल का रिटर्न 55.06 फीसदी रहा है
- 5 साल में शेयर ने 48.72 फीसदी रिटर्न दिया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
