SIP तो कर रहे हैं, पर क्या सही रणनीति अपना रहे हैं? इस तरह चेक करें

Systematic Investment Plan: SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान धीरे-धीरे धन बढ़ाने का आसान और ऑटोमैटिक तरीका बन गया है। इसे शुरू करने के लिए बड़ी राशि की जरूरत नहीं होती, आप कुछ 100 रुपये महीना निवेश करके भी शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, स्मार्ट SIP अपनाकर आप निवेश राशि और समय को सही तरीके से बढ़ाकर और भी बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

Systematic Investment Plan : आजकल SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान लोगों की पहली पसंद बन गया है। यह एक आसान और ऑटोमैटिक तरीका है, जिससे आप बड़ी रकम निवेश किए बिना भी पैसे बढ़ा सकते हैं। आप सिर्फ कुछ 100 रुपये महीना निवेश करके भी शुरुआत कर सकते हैं। SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मार्केट के उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना नियमित रूप से निवेश करने की आदत डालता है।

Systematic Investment Plan

SIP: छोटी-छोटी बचत से बड़ी संपत्ति (तस्वीर-istock)

रेगुलर SIP क्या है?

रेगुलर SIP में आप हर महीने या अपनी सुविधा अनुसार एक निश्चित राशि निवेश करते हैं। यह तरीका आसान है और धीरे-धीरे आपकी इच्छित राशि जमा करने में मदद करता है। लेकिन इसमें एक कमी यह है कि आपकी आमदनी बढ़ने पर भी SIP की राशि वही रहती है। यानी अगर आपका वेतन बढ़ता है, तब भी आप अपनी निवेश क्षमता का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।

End of Feed