Stocks Under Rs50: सॉफ्टवेयर और हेल्थटेक सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल-कैप कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने आगामी 7 मई, 2025 को बोर्ड मीटिंग तय की है। इस मीटिंग में कंपनी फंडरेजिंग के विकल्पों और संभावित अधिग्रहणों पर विचार करेगी, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सकते हैं।
₹50 से कम का स्मॉल-कैप स्टॉक।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वह इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल वारंट, प्रेफरेंशियल इश्यू, या क्यूआईपी जैसे विभिन्न माध्यमों से फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार करेगी। इसके लिए जरुरी नियामकीय मंजूरी भी ली जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो कंपनी इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी के लिए ईजीएम या पोस्टल बैलट भी आयोजित कर सकती है।
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस को हाल ही में पिनेकल हॉस्पिटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से एक वर्क ऑर्डर मिला है, जिसके तहत विशाखापट्टनम स्थित हॉस्पिटल में उनका आउट पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OMS) लागू किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने अमेरिका में स्थित एक प्रतिष्ठित क्लाइंट के साथ 3.20 मिलियन डॉलर का हेल्थकेयर एआई प्रोजेक्ट भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।
शेयर बाजार में प्रदर्शन
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर बुधवार को 1.79% की गिरावट के साथ ₹17.11 के उच्च स्तर और ₹16.32 के निचले स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुए। बीते तीन महीनों में इस स्टॉक में 58.50% की गिरावट आई है और सालभर में यह 62.51% तक लुढ़क चुका है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
