बिजनेस

IKEA New Small Stores: मॉल ही नहीं, IKEA गांव-कस्बों में भी बेचेगा शाही फर्नीचर! जल्द लाएगा छोटे साइज के स्टोर्स

IKEA small stores Plan: IKEA भारत में अब छोटे शहरों की ओर रुख कर रहा है। कंपनी 10,000 वर्गफुट तक के छोटे स्टोर्स खोलने की तैयारी में है। इसके साथ ही, डिजिटल माध्यमों से ऑर्डर और 'प्लान एंड ऑर्डर पॉइंट' के जरिए ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड अनुभव मिलेगा। बेंगलुरु में पहला छोटा स्टोर लॉन्च हो चुका है, और जल्द ही यह मॉडल देशभर में लागू किया जाएगा।

Image

अब छोटे शहरों की ओर रुख करेगा IKEA।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • IKEA अब छोटे शहरों में 10,000 वर्गफुट तक के स्टोर्स खोलेगा।
  • बेंगलुरु में पहला ‘प्लान एंड ऑर्डर पॉइंट’ लॉन्च, व्यक्तिगत सेवा का फोकस।
  • भारत में अगले दिन डिलीवरी मॉडल जल्द जापान और कोरिया में भी शुरू होगा।

IKEA small stores Plan: दुनिया की मशहूर फर्नीचर रिटेल कंपनी IKEA अब भारत में अपना विस्तार छोटे शहरों और कस्बों तक ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी अब पारंपरिक बड़े शोरूम की जगह छोटे, कॉम्पैक्ट स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है, जो 10,000 वर्गफुट तक के हो सकते हैं। इस रणनीति का उद्देश्य है – भारत के अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाना और उनकी सुविधा के अनुसार सेवाएं देना।

IKEA इंडिया की कंट्री एक्सपेंशन मैनेजर पूजा ग्रोवर के अनुसार, यह नया फॉर्मेट कंपनी के दूसरे विकास चरण का हिस्सा है। अभी IKEA के भारत में हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में बड़े स्टोर्स हैं। जल्द ही गुरुग्राम और नोएडा में भी नए आउटलेट खुलने की संभावना है। लेकिन छोटे स्टोर्स के ज़रिए कंपनी टियर-2 शहरों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

‘प्लान एंड ऑर्डर पॉइंट’ से मिलेगा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस

IKEA का पहला Plan & Order Point (PaOP) बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है, जहां ग्राहक इंटीरियर डिजाइन कंसल्टेशन ले सकते हैं और अपने लिए व्यक्तिगत फर्नीचर प्लान बना सकते हैं। यह फॉर्मेट ग्राहकों को कमरे या पूरे घर के लिए डिज़ाइन चुनने और उसी स्थान से ऑर्डर देने की सुविधा देता है।

अगले दिन डिलीवरी मॉडल भी लॉन्च

IKEA अब ऑनलाइन बिक्री पर भी जोर दे रहा है। भारत में 90-95% ऑनलाइन ऑर्डर अगले दिन डिलीवर हो जाते हैं। इस मॉडल की सफलता के बाद, कंपनी अब जापान और साउथ कोरिया में भी यह सेवा शुरू करने जा रही है। इससे पहले, स्पेन में भी यह मॉडल लागू किया गया है। भारत में कंपनी का ई-कॉमर्स रेवेन्यू कुल राजस्व का 30% है और कंपनी ने गुरुग्राम में एक ई-कॉमर्स डेडिकेटेड फुलफिलमेंट सेंटर भी खोला है, जो एनसीआर, आगरा, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसे शहरों को सेवाएं देगा।

IKEA इंडिया को वित्त वर्ष 2024 में ₹1,809 करोड़ की आमदनी हुई, लेकिन कंपनी को ₹1,299 करोड़ का घाटा हुआ। हालांकि, कंपनी को भरोसा है कि नए फॉर्मेट्स और डिजिटल चैनलों से लाभ बढ़ेगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article