GST collection record: केंद्र सरकार को अप्रैल 2025 में माल एवं सेवा कर (GST) के रूप में 2.37 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन मिला, जो पिछले साल की तुलना में 12.6% की बढ़त को दर्शाता है। यह जीएसटी लागू होने के बाद का अब तक का सबसे अधिक किसी महीने का कलेक्शन है।
पिछले साल अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जबकि मार्च 2025 में यह 1.96 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल 2025 में घरेलू लेनदेन से मिले रेवेन्यू में 10.7% की बढ़ोतरी हुई और यह करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, इंपोर्ट्स गुड्स से जीएसटी कलेक्शन 20.8% बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये हो गया।
सरकार ने अप्रैल में 27,341 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 48.3% अधिक है। रिफंड को समायोजित करने के बाद, नेट जीएसटी कलेक्शन 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जिसमें 9.1% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई।
