देश की सबसे पुरानी दवा कंपनी से बाहर होंगे देसी मालिक!टूटेगा गांधी दौर के परिवार से नाता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 5, 2023, 03:52 PM IST

Blackstone acquiring Cipla: भारत के इतिहास का 88 साल पुराना टुकड़ा अब यादों में शामिल होने जा रहा है। देश में टाटा जैसी बहुत कम ही कंपनिया हैं जो देश की आशाओं और संघर्षों के साथ इतने जुड़े हुए हैं।

Blackstone acquiring Cipla: भारत के इतिहास का 88 साल पुराना टुकड़ा अब यादों में शामिल होने जा रहा है। देश में टाटा जैसी बहुत कम ही कंपनिया हैं जो देश की आशाओं और संघर्षों के साथ इतने जुड़े हुए हैं। उन्हें में एक नाम दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला( Cipla) का आता है। यह सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज के बाद राजस्व के हिसाब से भारत की तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) अगले हफ्ते सिप्ला (Cipla) की हिस्सेदारी खरीदने के लिए नॉन-बाइंडिंग बिड दाखिल करने वाली है। इसके 33 फीसदी हिस्सेदारी के लिए यह बोली लगेगी। इस हिस्सेदारी की बिक्री के बाद सिप्ला से हामिद परिवार (Hamied Family) के बाहर निकलने की प्रक्रिया औपचारिक रुप से शुरू हो जाएगी।

Blackstone acquiring Cipla

सिप्ला

इस खबर पर जयराम रमेश ने दुख जताया

हामिद परिवार ने इसे 1935 में शुरू किया था। देश की सबसे पुरानी फार्मा कंपनी सिप्ला की हिस्सेदारी खरीदने के ब्लैकस्टोन के फैसले को लेकर कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने दुख जताया जताई है। जयराम रमेश ने इसे लेकर एक्स पर लिखा, "यह जानकर दुख हुआ कि दुनिया का सबसे बड़ा निजी इक्विटी फंड ब्लैकस्टोन भारत की सबसे पुरानी दवा कंपनी सिप्ला में पूरी 33.47% प्रमोटर हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा है। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

End of Feed