बिजनेस

Zomato भी वसूलेगा प्लेटफॉर्म फीस, ऑर्डर करने पर अब देना होगा इतना चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 08:35 AM IST

Zomato Platform Fee: कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रॉफिट कमाया है। पहली बार कंपनी में मुनाफा दिखा है। स्विगी ने चार महीने पहले ही फूड ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस वसूलनी शुरू की थी।

Image

जोमैटो

Zomato Platform Fee: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) के बाद अब जोमैटो (Zomato) से भी खाना ऑडर्र करना महंगा हो गया है। कंपनी ने प्रत्येक ऑर्डर पर दो रुपये प्लेटफॉर्म फीस वसूलना शुरू कर दिया है। यह एक्स्ट्रा फीस अभी कुछ ही यूजर्स से वसूली जा रही है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रॉफिट कमाया है। पहली बार कंपनी में मुनाफा दिखा है। स्विगी ने चार महीने पहले ही फूड ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस वसूलनी शुरू की थी। देश में पहली बार किसी फूड डिलीवरी कंपनी ने इस तरह की फीस लेनी शुरू की थी। कंपनी प्रत्येक ऑर्डर पर दो रुपये फीस लेती है।

अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए ही

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस को अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है। ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर इसे लागू नहीं किया गया है। कंपनी की औसत ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू करीब 415 रुपये है। इस हिसाब से देखें तो दो रुपये की फीस 0.5 फीसदी होती है। यह भले ही मामूली फीस लग रही है लेकिन इससे कंपनी को बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। जून तिमाही में कंपनी को कुल 17.6 करोड़ ऑर्डर मिले थे। रोजाना के हिसाब से ये करीब 20 लाख बैठते हैं। यानी कंपनी को रोज के ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के रूप में 40 लाख रुपये मिल सकते हैं। इस तरह कंपनी हर महीने करीब 12 करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा इनकम जुटा सकती है।

कितना मिलता है कमीशन

रेस्टोरेंट्स जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों को फूड ऑर्डर पर 22 से 28 फीसदी तक कमीशन देते हैं। जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस पर क्लिक करने पर एक पॉप-अप खुलता है। इसमें लिखा गया है कि यह एक छोटी सी फीस है। इससे हमें बिलों के भुगतान में मदद मिलती है ताकि हम कंपनी को चालू रख सकें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article