Binance Hack! Crypto Market में हड़कंप, दांव पर ₹60000 करोड़, Bitcoin धड़ाम

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेंस पर साइबर हमला हुआ है। इसकी वजह से पूरे क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप मच गया है। बायनेंस ने फिलहाल बिटकॉइन समेत तमाम क्रिप्टो करेंसी के जमा और निकासी को बंद कर दिया है।

Binance Hacking Crypto Market Crash : दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance पर संभावित साइबर हमले ने पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। शुरुआती जांच में इस सुरक्षा सेंध का अनुमानित असर 6.3 अरब डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये बताया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए Binance ने अपने प्लेटफॉर्म पर डिपॉजिट और विड्रॉल यानी क्रिप्टो जमा करने और निकालने की सुविधा अस्थायी रूप से रोक दी है।

Binance Hacking Crypto Market Crash

बायनेंस के हैक होने से अरबों डॉलर के क्रिप्टो एसेट फ्रीज

इस खबर का असर क्रिप्टो बाजार पर भी दिखाई दिया। Bitcoin गिरकर 77,646 डॉलर तक पहुंच गया, जो करीब 6 हफ्ते का निचला स्तर है। इसके अलावा Ethereum और Binance के अपने टोकन BNB में भी तेज गिरावट देखने को मिली। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में वास्तव में कितनी रकम चोरी हुई है। Binance ने इसे सुरक्षा से जुड़ी घटना बताया है और जांच जारी है।

End of Feed