Betting: अवैध सट्टेबाजी से हो रहा अरबों डॉलर GST का नुकसान, कंफ्यूज हो रहे हैं यूजर्स

Betting: संगठन ने सरकार से ऐसे मंचों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विदेशी संस्थाओं ने यूजर्स को लुभाने के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान विज्ञापनों में बढ़ोतरी की है। ​​लैंडर्स ने कहा कि विदेशी संस्थाओं का भारत में कोई अधिकारी नहीं है।

Betting: गेमिंग उद्योग निकाय ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (AIGF) ने कहा कि विदेशी अवैध सट्टेबाजी तथा जुए से जुड़ी इकाइयां सरकारी खजाने को प्रति वर्ष 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान पहुंचा रही हैं। संगठन ने सरकार से ऐसे मंचों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। AIGF के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रोलैंड लैंडर्स ने कहा कि विदेशी संस्थाएं अवैध सट्टेबाजी और जुए से विभिन्न खेलों को जोड़ती हैं, जिससे उपयोगकर्ता वैध तथा अवैध गेमिंग के बीच अंतर नहीं कर पाते।

Illegal Betting

यूजर्स को नुकसान

उन्होंने कहा कि अवैध विदेशी इकाइयां यूजर्स को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे भारत में वैध उद्योग को भी नुकसान पहुंच सकता है। लैंडर्स ने कहा कि विदेशी अवैध सट्टेबाजी तथा जुआ मंच एक साल में 12 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि एकत्र कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि सरकार को जीएसटी राजस्व में कम से कम 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थाओं ने यूजर्स को लुभाने के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान विज्ञापनों में बढ़ोतरी की है। उनमें से कुछ इतनी हिम्मत दिखा रहे हैं कि उनके मंच पर कोई जीएसटी या टीडीएस नहीं लगने का बेबाकी से प्रचार कर रहे हैं।

End of Feed