SBI साइबर अटैक पर बड़ा अपडेट! बैंक ने बताया कितना सेफ है आपका पैसा?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से जुड़े साइबर सुरक्षा मामले ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। बैंक ने साफ किया है कि ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है। जानिए इस घटना में कौन-सी जानकारी सामने आई और आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़े साइबर सुरक्षा मामले में ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने की बात सामने आई है। बैंक ने 21 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि शुरुआती जांच के दौरान करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड में से 3,897 रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें ग्राहकों की पहचान से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। बैंक को इस मामले की सूचना 16 अक्टूबर को अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सेवा प्रदाता, डिफेंस साइबर एजेंसी और भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) से मिली थी।

SBI

क्या आपका बैंक में जमा पैसा सुरक्षित है?

इस मामले में ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी चिंता यही है कि कहीं उनके बैंक खाते से पैसे तो नहीं निकल जाएंगे। SBI ने अपने बयान में कहा है कि ग्राहकों का बैलेंस पूरी तरह सुरक्षित है। बैंक के मुताबिक, इस घटना का उसके मुख्य बैंकिंग कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं की निरंतरता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। हालांकि, निजी जानकारी लीक होने और बैंक खाते से पैसे चोरी होने में अंतर है। फिलहाल सामने आई शुरुआती जानकारी से यह साबित नहीं होता कि ग्राहकों के बैंक खाते हैक हुए हैं या उनके पैसे चोरी हुए हैं। जांच अभी जारी है।

End of Feed