स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट: 3 दिन में सेंसेक्स 1,045 और निफ्टी 300 से ज्यादा फिसला, जानें वजह?

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,171.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले कारोबार में 4,512.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की मासिक समाप्ति के दिन घरेलू बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। इसकी वजह रुपये में गिरावट और एफआईआई की निकासी है।

शेयर बाजार में मंगलवार को आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.70 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 84,587.01 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 74.70 अंक की गिरावट रही। निफ्टी 25,884.80 अंक पर बंद हुआ। आपको बता दें कि शुक्रवार से अब तक 3 कारोबारी दिन में निफ्टी 307 अंक यानी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स 1,045 अंक यानी 1.2 प्रतिशत लुढ़का है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार लुढ़क रहा है।

सेंसेक्स

सेंसेक्स

इन शेयरों के निवेशकों को हुआ नुकसान

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रेंट, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इटर्नल, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

End of Feed