Bharat Rice Retail Price: सरकार खुदरा बाजार में मात्र इतने रुपए प्रति किलो पर बेचेगी 'भारत चावल'

Bharat Rice Retail Price: केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि मोदी सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए अगले सप्ताह से खुदरा बाजार में ‘भारत चावल’ 29 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेचेगी।

Bharat Rice Retail Price: सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए अगले सप्ताह से खुदरा बाजार में ‘भारत चावल’ 29 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेचेगी। साथ ही व्यापारियों को चावल के भंडारण का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों के तहत ये कदम उठाए हैं। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न किस्मों के निर्यात पर पाबंदियों के बावजूद पिछले एक साल में चावल की खुदरा और थोक कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Bharat Rice Retail Price

सरकार सस्ते में बेचेगी चावल

ई-वाणिज्य मंच भी बेचेंगे ‘भारत राइस

उन्होंने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दो सहकारी समितियों भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के साथ-साथ केन्द्रीय भंडार के जरिए खुदरा बाजार में रियायत वाले ‘भारत चावल’ को 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। ई-वाणिज्य मंच भी ‘भारत राइस’ बेचेंगे।

End of Feed