ये हैं 5 दिन में 4 लाख को 6 लाख बनाने वाले शेयर, खरीदने वाले हो गए मालामाल

Best Stocks of the Week: ओमेक्स ने बीते कारोबारी हफ्ते में 52.95 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीएसई पर 25 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे 49.25 रु पर था, जबकि 29 सितंबर की शाम को यह 75.33 रु पर बंद हुआ। यानी 5 दिन में यह 75.33 फीसदी उछला।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते हफ्ते शेयर बाजार गिरा
  • पर दो शेयरों ने दिया भारी रिटर्न
  • निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले

Best Stocks of the Week: 28 सितंबर को 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद, भारतीय शेयर बाजार ने अगले दिन अच्छी रिकवरी की, जिससे हफ्ते में यह केवल 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद होने में सफल रहा। बीते कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 0.18 प्रतिशत गिरकर 19,638 पर और सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत गिरकर 65,828 पर बंद हुआ। जहां एक तरफ शेयर बाजार गिरा, वहीं दूसरी तरफ 2 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। आगे जानिए इन दोनों शेयरों की डिटेल।

बेडमुथा इंडस्ट्रीज (Bedmutha Industries)

पहला शेयर है बेडमुथा इंडस्ट्रीज, जिसने बीते कारोबारी हफ्ते में 60.32 फीसदी रिटर्न दिया। बीएसई (BSE) पर इसका शेयर 25 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे 74.60 रु पर था, जबकि 29 सितंबर की शाम को यह 119.60 रु पर बंद हुआ। यानी 5 दिन में यह 60.32 फीसदी उछला।

End of Feed