30 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा मंथली रिटर्न? देखें FD, SCSS और Post Office MIS की पूरी कैलकुलेशन

Best Monthly Income Schemes: अगर आपके पास भी निवेश के लिए एक बड़ी रकम है तो आपको नियमित आय के लिए FD, Senior Citizen Savings Scheme और Post Office Monthly Income Scheme जैसे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

Best Monthly Income Schemes: अगर आपके पास निवेश करने के लिए 30 लाख रुपये की रकम है और आप नियमित आय के साथ अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो FD (Fixed Deposit), Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) और Post Office Monthly Income Scheme (MIS) जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, इन तीनों स्कीम में ब्याज दर, पात्रता, निवेश सीमा, लॉक-इन अवधि और ब्याज भुगतान का तरीका अलग-अलग है। इसलिए सिर्फ ब्याज दर देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं होगा।

Best Monthly Income Schemes

30 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा मंथली रिटर्न? (Photo: iStock)

SCSS में मिल सकता है ₹20,500 का मासिक ब्याज

Senior Citizen Savings Scheme खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है। इस स्कीम पर पर 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर कोई पात्र निवेशक 30 लाख रुपये निवेश करता है तो सालाना ब्याज 2.46 लाख रुपये होगा। इसे मासिक आधार पर देखें तो यह करीब 20,500 रुपये प्रति माह होगा।

End of Feed