बिजनेस

Child Investment: बच्चे के फ्यूचर की है टेंशन, इन 4 टिप्स से शुरू करें प्लानिंग, तंगी रहेगी दूर

Investment For Child: बच्चे से जुड़े सभी कागजात तैयार रखें। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार और पैन (बच्चों के लिए माइनर पैन) शामिल हैं। आप बच्चे का बैंक अकाउंट भी खुलवा सकते हैं, जिससे निवेश करना आसान हो जाएगा।

Image

बच्चों के फ्यूचर के लिए इन 4 टिप्स से करें प्लानिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों के लिए शुरू करें निवेश
  • फ्यूचर रहेगा सिक्योर
  • सभी डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Investment For Child: आज के समय में खुद एक स्मार्ट निवेशक होना काफी नहीं है। बल्कि जरूरी है कि आप अपने बच्चों को भी निवेश करना सिखाएं, ताकि उनका फ्यूचर सेफ और मजबूत रहे। मगर जब तक बच्चा खुद निवेश करने लायक नहीं होता आपको उसके फ्यूचर के लिए तैयारी करनी चाहिए। जानकार बताते हैं कि बच्चे के जन्म के साथ ही उसके लिए निवेश शुरू कर देना समझदारी है। फिर चाहे आप किसी सरकारी स्कीम के जरिए निवेश करें या फिर म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए। इसके अलावा कुछ जरूरी चीजे हैं, जो आपको बच्चों के फ्यूचर को सेफ करने के लिए करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -

सभी कागजात रखें तैयार

बच्चे से जुड़े सभी कागजात तैयार रखें। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार और पैन (बच्चों के लिए माइनर पैन) शामिल हैं। आप बच्चे का बैंक अकाउंट भी खुलवा सकते हैं, जिससे निवेश करना आसान हो जाएगा।

बच्चे के लिए टार्गेट

जब तक आप अपने बच्चे के लिए निवेश कर रहे हैं, उसके लिए एक टार्गेट बनाएं। जैसे कि जो पैसा आप निवेश कर रहे हैं, वो आपके बच्चे के लिए किस काम आएगा। इनमें शिक्षा, शादी या घर शामिल हो सकता है। टार्गेट के हिसाब से आप निवेश राशि और अवधि तय कर सकते हैं।

एसआईपी है अच्छा विकल्प

मासिक एसआईपी न सिर्फ व्यस्कों बल्कि बच्चों के लिए भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। हर महीने छोटी-छोटी रकम का निवेश करते रहें। इससे आप बच्चे के व्यस्क होने तक ही एक बड़ी रकम जोड़ लेंगे, जो उसके बहुत काम आएगी। आपके पास निवेश के लिए स्मॉल, मिड या लार्ज कैप के अलावा इंटरनेशनल फंड जैसे ऑप्शन भी हैं।

इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो का करें रिव्यू

इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो का करें रिव्यू करना जरूरी है। रिव्यू प्रोसेस में सही समय पर फंड को किसी दूसरी जगह निवेश किया जा सकता है। ऐसा बेहतर रिटर्न की उम्मीद में किया जा सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article