बिजनेस

Bandhan Bank Share: 44% रिटर्न दे सकता है बंधन बैंक का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने BUY रेटिंग के साथ दिया इतना टार्गेट

Bandhan Bank Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने बंधन बैंक लिमिटेड के शेयरों में 260 रुपये के टार्गेट प्राइस निवेश की सलाह दी है। जबकि बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गुरुवार को बंधन बैंक लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 180.10 रु पर बंद हुआ था।

Image

बंधन बैंक के शेयर के लिए BUY रेटिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बंधन बैंक के शेयर में कमाई का मौका
  • 44 फीसदी रिटर्न दे सकता है बंधन बैंक
  • 260 रु का है टार्गेट

Bandhan Bank Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने बंधन बैंक लिमिटेड के शेयरों में 260 रुपये के टार्गेट प्राइस निवेश की सलाह दी है। जबकि बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गुरुवार को बंधन बैंक लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 180.10 रु पर बंद हुआ था। इस हिसाब से अगर ये मौजूदा स्तर से 260 रु के टार्गेट प्राइस पर पहुंचता है तो निवेशकों को 44 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। बंधन बैंक की मार्केट कैपिटल 29,013.57 करोड़ रु है। आगे जानिए कैसा रहा है बंधन बैंक के शेयर का परफॉर्मेंस।

ये भी पढ़ें -

कराया है भारी नुकसान

  • 28 मार्च 2018 को लिस्टिंग के बाद से अब तक बंधन बैंक के शेयर ने 61.54 फीसदी नुकसान कराया है
  • इसका बीते 5 सालों का निगेटिव रिटर्न 67.08 फीसदी रहा है
  • एक साल में ये शेयर करीब 8 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में इसने 29.08 फीसदी घाटा कराया है
  • 2024 में अब तक ये शेयर 26.22 फीसदी नीचे फिसला है
  • बीते एक महीने में बैंक का शेयर 7.92 फीसदी गिरा है
  • बीते हफ्ते इसके शेयर में 0.25 फीसदी की गिरावट आई

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बंधन बैंक का नेट प्रॉफिट 152% बढ़कर 733 करोड़ रु हो गया, जो कि 2022-23 की समान तिमाही में 290.6 करोड़ रु रहा था। इसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) भी 2081 करोड़ रु से 21% बढ़कर 2525 करोड़ रु हो गई। बैंक की कुल जमा राशि 1.17 लाख करोड़ रु रही और इसका डेट पोर्टफोलियो साल-दर-साल 18.6% बढ़ा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article