समुद्र के बीच यह देश बना रहा दुनिया का पहला Energy Island! 8 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा, जानें क्यों खास?

दुनियाभर में एनर्जी की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए दुनियाभर के देश अपने—अपने तरीके से काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में बेल्जियम समुद्र में एनर्जी आइलैंड बना रहा है।

समुद्र के बीच एक ऐसा आइलैंड तैयार किया जा रहा है, जो जमीन पर नहीं बल्कि पानी के ऊपर ऊर्जा का नया हब बनेगा। बेल्जियम नॉर्थ सी में दुनिया का पहला आर्टिफिशियल Energy Island बना रहा है। करीब 8 फुटबॉल मैदान जितना बड़ा यह प्रोजेक्ट समुद्र में बनने वाली विंड पावर को बिजली के बड़े नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। आखिर यह Energy Island कैसे काम करेगा और इसे बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? आइए समझते हैं।

Energy Island

एनर्जी आइलैंड

23 विशाल कंक्रीट ब्लॉक से बन रहा आइलैंड

बता दें कि बेल्जियम के तट से 45 किलोमीटर दूर, नॉर्थ सी के बीचों-बीच बन रहा यह एनर्जी आइलैंड है, जो आठ फुटबॉल मैदानों जितना बड़ा है। इसे 23 विशाल कंक्रीट के 'कैसन' (बड़े खोखले ब्लॉक) से बनाया जा रहा है, जिनमें से हर एक का वजन लगभग 22,000 टन है। इस एनर्जी आइलैंड से विंड फार्म से बनने वाली सारी बिजली इकट्ठा कर उसे सबमरीन केबल के जरिए मुख्य जमीन तक पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा है। 'प्रिंसेस इसाबेल आइलैंड' नाम के इस प्रोजेक्ट को बेल्जियम की बिजली सिस्टम ऑपरेटर कंपनी 'एलिया' (Elia) प्रमोट कर रही है। इसे बेल्जियम की इंजीनियरिंग कंपनियों 'डेमे' (DEME) और 'जान डी नुल' (Jan De Nul) के बनाए 'टीएम एडिसन' (TM Edison) कंसोर्टियम द्वारा बनाया जा रहा है।

End of Feed