Bata भारत में बेचेगी अमेरिकी ब्रांड 'नाइन वेस्ट' के जूते, ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप के साथ की साझेदारी

Bata To Nine West Products: बाटा इंडिया पावर, नॉर्थ स्टार, वीनब्रेनर, बाटा, बाटा रेड लेबल, बाटा 3डी, हश पपीज, नेचुरलाइजर और ब्रीज जैसे वैश्विक ब्रांड के उत्पादों की भारतीय बाजार में बिक्री करती है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में बाटा इंडिया की इनकम 3,451.56 करोड़ रुपये रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में नाइन वेस्ट के जूते बेचेगी बाटा
  • ऑथेंटिक ब्रांड्स के साथ किया एग्रीमेंट
  • बाटा के पास कई ब्रांड्स के हैं अधिकार

Bata To Nine West Products: जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया अपनी रिटेल शॉप्स पर अमेरिका के लाइफस्टाइल ब्रांड नाइन वेस्ट (Nine West) के जूते और अन्य सामान बेचेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप (Authentic Brands Group) के विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड नाइन वेस्ट के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग और मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है।

बाटा को मिलेंगे अधिकार

बाटा ने कहा है कि इस एग्रीमेंट के तहत बाटा इंडिया के पास पूरे भारत में अपनी दुकानों के जरिए नाइन वेस्ट के जूते और अन्य सामान के मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का अधिकार होगा। नाइन वेस्ट ने 2018 में दिवालिया प्रोसेसिंग के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप ने इसका अधिग्रहण यानी इसे खरीद लिया था।

End of Feed