बिजनेस

Bata भारत में बेचेगी अमेरिकी ब्रांड 'नाइन वेस्ट' के जूते, ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप के साथ की साझेदारी

Bata To Nine West Products: बाटा इंडिया पावर, नॉर्थ स्टार, वीनब्रेनर, बाटा, बाटा रेड लेबल, बाटा 3डी, हश पपीज, नेचुरलाइजर और ब्रीज जैसे वैश्विक ब्रांड के उत्पादों की भारतीय बाजार में बिक्री करती है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में बाटा इंडिया की इनकम 3,451.56 करोड़ रुपये रही थी।

Image

बाटा नाइन वेस्ट जूते बेचेगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में नाइन वेस्ट के जूते बेचेगी बाटा
  • ऑथेंटिक ब्रांड्स के साथ किया एग्रीमेंट
  • बाटा के पास कई ब्रांड्स के हैं अधिकार

Bata To Nine West Products: जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया अपनी रिटेल शॉप्स पर अमेरिका के लाइफस्टाइल ब्रांड नाइन वेस्ट (Nine West) के जूते और अन्य सामान बेचेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप (Authentic Brands Group) के विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड नाइन वेस्ट के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग और मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है।

बाटा को मिलेंगे अधिकार

बाटा ने कहा है कि इस एग्रीमेंट के तहत बाटा इंडिया के पास पूरे भारत में अपनी दुकानों के जरिए नाइन वेस्ट के जूते और अन्य सामान के मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन का अधिकार होगा। नाइन वेस्ट ने 2018 में दिवालिया प्रोसेसिंग के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप ने इसका अधिग्रहण यानी इसे खरीद लिया था।

बाटा के पास कई ब्रांड्स के अधिकार

इस समय बाटा इंडिया पावर, नॉर्थ स्टार, वीनब्रेनर, बाटा, बाटा रेड लेबल, बाटा 3डी, हश पपीज, नेचुरलाइजर और ब्रीज जैसे वैश्विक ब्रांड के उत्पादों की भारतीय बाजार में बिक्री करती है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में बाटा इंडिया की इनकम 3,451.56 करोड़ रुपये रही थी।

क्या है ऑथेंटिक ब्रांड्स का सिस्टम

ऑथेंटिक ब्रांड्स एक ग्लोबल ब्रांड डेवलपमेंट, मार्केटिंग और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसमें 40 से अधिक ब्रांडों का पोर्टफोलियो है। ऑथेंटिक अलग-अलग ब्रांड्स को पार्टनर्स और ऑपरेटर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स और रिटेलर्स के नेटवर्क से जोड़ता है।

150 से अधिक देशों में इसकी रिटेल उपस्थिति है। इसके ब्रांड पोर्टफोलियो में डेविड बेकहम, रीबॉक, ब्रूक्स ब्रदर्स, बार्नीज़ न्यूयॉर्क, टेड बेकर, हर्वे लेगर, हिक्की नॉटिका, जूसी कॉउचर, विंस कैमूटो, एरोपोस्टेल, फॉरएवर 21, नाइन वेस्ट शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article