IRFC Share Price Target: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन या आईआरएफसी के शेयर में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का रुख है। खासकर 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद इसमें काफी गिरावट आई है। हालांकि बुधवार के कारोबार में इसका शेयर 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मगर इसके शेयर में आज भी कमजोरी आई थी। 153.4 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ये 153.95 रु पर खुलने के बाद 145.45 रु तक गिर गया था। हालांकि इसने रिकवरी की। करीब 3 बजे ये 1.04 फीसदी की मजबूती के साथ 155 रु पर है। हालांकि आने वाले सत्रों में इसमें और गिरावट आ सकती है। आगे जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
आईआरएफसी शेयर प्राइस टार्गेट
ये भी पढ़ें -
क्या है एक्सपर्ट की राय
ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एंड एल्गो के वाइस प्रेसिडेंट के कुणाल वी परार के अनुसार आईआरएफसी के टेक्निकल एनालिसिस करने पर अलग-अलग टाइम फ्रेम से इसमें मंदी के ट्रेंड का संकेत मिल रहा है।
- वीकली चार्ट : हैंगिंग मैन कैंडलस्टिक पैटर्न का बनना स्टॉक में संभावित मंदी का संकेत देता है
- डेली चार्ट : स्टॉक वर्तमान में अपने 20-डे मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो करीबी समय में गिरावट का संकेत है
- प्रति घंटा चार्ट : स्टॉक प्रति घंटा चार्ट पर अपने आयताकार रेक्टेंगल फॉर्मेशन के निचले बैंड के नीचे फिसल गया है, जो इसमें कमजोरी का संकेत देता है
- आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) : डेली आरएसआई हाल ही में अपने ओवरबॉट जोन से बाहर निकल गया है, जो स्टॉक में निगेटिव सेंटीमेंट का संकेत देता है
कितना दिया है टार्गेट
परार के अनुसार इन टेक्निकल इंडिकेटर्स को ध्यान में रखते हुए, स्टॉक में गिरावट बनी रहने की संभावना है। उन्होंने इसके लिए टार्गेट रेंज 130 रुपये से 104 रुपये रखी है। उनका मानना है कि अगर शेयर ऊपर की ओर रिकवरी करता है तो 156 रुपये के आसपास इसके लिए रेसिस्टेंट रहेगा। यानी इसके ऊपर ये आसानी से नहीं जा पाएगा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
