Bank Strike: एसबीआई कर्मचारियों ने दी इस तारीख से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी, कई बैंकिंग सेवाएं ठप होने का खतरा

Bank Strike: एसबीआई कर्मचारियों ने 25 मई से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। मांगें पूरी न होने पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी और ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।

Bank Strike : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों ने 25 मई से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (SBI Strike) की चेतावनी दी है। यह हड़ताल अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी महासंघ (AISBISF) के तहत की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे देशभर में काम बंद कर देंगे।

Bank Strike, SBI Strike, State Bank of India, bank employees protest, nationwide strike India

एसबीआई कर्मचारियों की संभावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल, कई सेवाओं पर असर की आशंका (तस्वीर-istock)

बैंकिंग सेवाओं पर संभावित असर

अगर यह हड़ताल होती है, तो इसका असर एसबीआई की बैंकिंग सेवाओं पर कई दिनों तक पड़ सकता है। हड़ताल से पहले चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक पहले ही बंद रहेंगे। इसके बाद हड़ताल के दो दिन और काम प्रभावित रहेगा। इस तरह कुल मिलाकर करीब पांच दिनों तक ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा 27 मई को ईद-उल-अजहा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, शाखा सेवाएं और अन्य जरूरी बैंकिंग कामों में देरी हो सकती है।

End of Feed