सरकारी बैंक रविवार 27 सितंबर 2026 को खुलेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी खुले रहेंगे या नहीं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Strike 2026: 28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे। ग्राहक हड़ताल से पूर्व जरूरी काम निपटा लें या डिजिटल बैंकिंग अपनाएं।

Bank Strike 2026 : आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। बैंक शाखाओं में कामकाज ठप होने से पहले आम जनता को राहत देने के लिए RBI ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत बैंक शाखाएं, कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट आम दिनों की तरह खुले रहेंगे।

bank strike 2026, banks open on sunday, 3 day bank strike, RBI approval, public sector banks, Private sector Banks (1)

3 दिनों की बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत: रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे सरकारी बैंक

रविवार को क्यों खुले रहेंगे बैंक?

28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है। इतने लंबे समय तक बैंक बंद रहने से आम जनता, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए RBI ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ग्रामीण बैंक रविवार को भी सेवाएं देंगे। इस अतिरिक्त दिन की मदद से ग्राहक हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज जमा करने, पैसे के लेन-देन या अन्य शाखा-संबंधित कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

End of Feed