Bank of Baroda Market Capital: आज सोमवार को स्टॉक मार्केट (Stock Market) में गिरावट के बावजूद बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा एक सरकारी बैंक है, जिसका शेयर आज करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। आज शेयर में आई मजबूती से बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया। इसकी मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रु से अधिक हो गई है।
ऐसा करने वाला दूसरा सरकारी बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर आज बीएसई (BSE) पर 5.60 रु या 2.98 फीसदी की मजबूती के साथ 193.70 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर बैंक की मार्केट कैपिटल 1,00,169.29 करोड़ रु है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा दूसरा सरकारी बैंक है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रु से अधिक हुई है।
1 साल में पैसा डबल से ज्यादा
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बीते एक साल में 112.62 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा एक साल में ही डबल से अधिक हो गया है। 20 जून 2022 को बैंक का शेयर 91.10 रु पर था, जबकि आज ये 193.70 रु पर बंद हुआ है।
चेक करें बाकी अवधियों का रिटर्न
- 5 दिन में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 3.20 फीसदी चढ़ा है
- 1 महीने में बैंक का शेयर 7.02 फीसदी उछला है
- 6 महीनों में ये 5.47 फीसदी ऊपर गया है
- 2023 में अब तक बैंक के शेयर ने 4 फीसदी रिटर्न दिया है
- 5 सालों में ये 59.1 फीसदी फायदा करा चुका है
- मार्च 1997 में लिस्ट होने के बाद से अब तक बैंक के शेयर ने 796.76 फीसदी रिटर्न दिया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
