बिजनेस

आदिपुरुष के हिट होने पर प्रभास से ज्यादा अजय देवगन को होगा फायदा, जानें क्या है खास कनेक्शन

NY VFXWaala Studio: एनवाई वीएफएक्सवाला ने शाहरुख खान (SRK) की दिलवाले, सलमान खान (Salman Khan) की प्रेम रतन धन पायो और प्रभास (Prabhas) की बाहुबली-2 (Bahubali-2) के वीएफएक्स तैयार किए हैं।

Image

एनवाई वीएफएक्सवाला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज रिलीज होने जा रही आदिपुरुष
  • एनवाई वीएफएक्सवाला ने तैयार किए हैं वीएफएक्स
  • लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का किया है इस्तेमाल

NY VFXWaala Studio: आज ओम राउत (Om Raut) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) रिलीज होने जा रही है। टीजर को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्ममेकर्स को बहुत ज्यादा ट्रोल किया था। ये ट्रोलिंग फिल्म के वीएफएक्स (VFX) को लेकर थी। इसी के मद्देनजर फिल्म के वीएफएक्स तैयार करने वाली कंपनी एक्शन में आ गई और रिलीज से पहले उनमें कई बदलाव किए गए। आदिपुरुष के वीएफएक्स का काम किया है एनवाई वीएफएक्सवाला (NY VFXwaala) ने, जिसके फाउंडर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और नवीन पॉल हैं।

2015 में अपनी शुरुआत के बाद एनवाई वीएफएक्सवाला एक बहुत बड़ी कंपनी बन गई है और जिसने बहुत सारी फिल्मों में वीएफएक्स का काम किया है।

सलमान-शाहरुख तक की फिल्मों के लिए किया काम

एनवाई वीएफएक्सवाला ने शाहरुख खान (SRK) की दिलवाले, सलमान खान (Salman Khan) की प्रेम रतन धन पायो और प्रभास (Prabhas) की बाहुबली-2 (Bahubali-2) के वीएफएक्स तैयार किए हैं।

अजय देवगन की तानाजी, दृश्यम और शिवाय के लिए अलावा रेड, सिम्बा, पद्मावत, भुज और आमिर खान की दंगल जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए भी एनवाई वीएफएक्सवाला ने वीएफएक्स बनाए हैं।

कितनी है कमाई

ग्रोजो के अनुसार एनवाई वीएफएक्सवाला का सालाना टर्नओवर 28.73 करोड़ रु का है। एनवाई वीएफएक्सवाला की वेबसाइट के अनुसार इसने अपनी शुरुआत से अब तक वीएफएक्स के लिए 20 से ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। इनमें 64th National Film Award भी शामिल है।

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और क्रिएटिवली ट्रेन्ड टेक्निशिअंस और आर्टिस्ट्स के साथ, ये पोस्ट-प्रोडक्शन वर्ल्ड में प्रमुख सर्विस प्रोवाइडर बनने के लिए तैयार है।

ये है नया वेंचर

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ हाईली स्किल्ड कलरिस्ट्स की एक टीम हर फ्रेम में पिक्सेल परफेक्ट विज़ुअल ट्रीट करती है। 3.5 साल के शानदार एक्सपीरियंस के बाद, कंपनी ने अब डिजिटल इंटरमीडिएट (डीआई) में कदम रखा है (जो पोस्ट प्रोडक्शन का एक और अहम आस्पेक्ट है) ताकि ये पोस्ट प्रोडक्शन की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप-शॉप बन सके।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article