Bank Holidays: अप्रैल में अब कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in April 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य की छुट्टियों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है। यहां जानिए अप्रैल में बाकी बचे दिनों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holidays in April 2025 : अगर आप अगले कुछ दिन यानी अप्रैल में बैंक के काम की प्लानिंग रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। कई बार लोग बैंक के काम की योजना बनाते हैं, लेकिन बैंक ब्रांच पहुंचने पर पता चलता है कि बैंक आज बंद है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में बैंक कब बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियोंके कैलेंडर के मुताबिक 29 और 30 अप्रैल को बैंक विभिन्न कारणों से बंद रहेंगे। हालांकि ये बैंक हॉलिडे सभी बैंकों में नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि इस बार कब और कहां बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमानुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।

Bank Holidays in April 2025

अप्रैल में अब कितने दिन बंद रहेंंगे बैंक

Bank Holidays in April 2025: क्या आज सोमवार को बैंक खुलेंगे?

आज (28 अप्रैल) सोमवार है और इस दिन बैंक खुले रहेंगे। अगले दिन 29 अप्रैल को पारशुराम जयंती है और इस दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जैसा कि RBI के कैलेंडर में बताया गया है। यह त्योहार हिमाचल प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी होगी, जबकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed