Bank Holidays This Week: इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? नवरात्र के बीच क्या है छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Bank Holidays This Week: 12 से 18 अक्टूबर के बीच देश में कोई राष्ट्रीय बैंक अवकाश नहीं है। केवल 17 अक्टूबर को त्रिपुरा में महा सप्तमी पर बैंक बंद रहेंगे, बाकी जगह डिजिटल और सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

Bank Holidays This Week : इस हफ्ते से देश भर में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन पर्व की धूम शुरू हो रही है। मां दुर्गा के 9 रूपों यानी नवदुर्गा की आराधना के इस पावक पर्व के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि क्या इस दौरान बैंक बंद रहेंगे? खासकर जब बात एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी जैसे बड़े बैंकों की हो, तो ग्राहकों की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते बैंकों की छुट्टियों को लेकर आरबीआई की लिस्ट क्या कहती है।

bank holidays, Bank Holidays This Week, October bank holidays, Navratri bank holidays, RBI bank holiday list, digital banking

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक

इस हफ्ते कहां-कहं बंद रहेंगे बैंक?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि नवरात्र के इन सात दिनों (12 से 18 अक्टूबर) में पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस हफ्ते कोई भी राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार 12 से 18 अक्टूबर के बीच देश के अधिकांश शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस पूरी अवधि के दौरान केवल एक ही दिन बैंक बंद रहने की सूचना है। अगर आप अगरतला (त्रिपुरा) में रहते हैं, तो वहां 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक शाखाओं के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी प्रमुख शहरों में बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed