Bank Holidays in May: मई में Bank जाने से पहले देख लें ये लिस्ट; महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा सहित इस दिन रहेगी छुट्टियां

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 30, 2023, 12:07 PM IST

Bank Holidays List May 2023: अप्रैल की तरह मई का महीना भी बैंकों की छुट्टियों वाला है। इस महीने कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी।

Edited TablBank Holidays List May 2023: अप्रैल की तरह मई का महीना भी बैंकों की छुट्टियों वाला है। इस महीने कुल 5 छुट्टियां राज्य दिवस और जयंती के कारण होंगी। इसके अलावा 29 शहरों में अलग-अलग दिन कुल 27 छुट्टियां हैं। ऐसे में राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा अपने शहर के आधार पर बैंक की छुट्टियां आपके लिए जानना जरुरी है। जिससे कि आप बैंक से जुड़े हुए काम आसानी से कर सकें। क्योंकि इसकी अनदेखी आपके पैसों के लेन देन, डिमांड ड्राफ्ट , चेक जमा करने जैसे कई कामों में बाधा डाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि मई में किस दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday in May 2023) हैं..

Bank Holidays in May

Bank Holidays List May 2023

इन दिनों देशभर में रहेगी छुट्टी

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार मई के महीने में मई दिवस, महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्र नाथ टैगोर जयंती पर छुट्टियां हैं। इसके अलावा राज्य दिवस और महाराष्ट्र दिवस को लेकर भी छुट्टियां हैं। इसके अलावा 13 और 27 मई को शनिवार की छुट्टियां हैं और 6 मई, 13 मई, 20 मई और 27 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed