बिजनेस

एलन मस्क अब ट्विटर पर खबर पढ़ने का लेंगे चार्ज, जानें क्यों कहा इसे बड़ी जीत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 30, 2023, 10:55 AM IST

Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि यूजर्स मंथली मेंबरशिप के लिए साइन अप नहीं करते तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा पेमेंट करना होगा।

Image

एलन मस्क

Photo : BCCL

Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि यूजर्स मंथली मेंबरशिप के लिए साइन अप नहीं करते तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा पेमेंट करना होगा। उन्होंने इसे पब्लिक और मीडिया संस्थानों दोनों के लिए बड़ी जीत होनी चाहिए बताया है।

मीडिया पब्लिशर्स को चार्ज कर पाएंगे

इसके साथ ट्विटर अगले महीने से मीडिया संस्थानों को अपने आर्टिकल पढ़ने के लिए यूजर्स से चार्ज लेने की अनुमति देगा। यूजर्स से 'प्रति लेख के आधार' पर शुल्क लिया जाएगा और यदि वे मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। ये आय कंटेंट क्रिएटर्स के पास जाएगी, ट्विटर कुछ भी चार्ज नहीं लेगा। इससे पहले दिन में ट्विटर ने घोषणा की थी कि क्रिएटर भी इस प्‍लेटफॉर्म पर अपने कंटेंट को मॉनेटाइज करवा सकते हैं।

ब्लू टिक पर लग रहा चार्ज

इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था। मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे देंगे, सिर्फ उन्हें ब्लू टिक मिलेगा। अगर यूजर्स ब्लू टिक लेना चाहते हैं तो उन्हें 900 रुपये प्रति माह देना पड़ेगा। सदस्‍यता लेने वालों को न सिर्फ ब्लू टिक मिलता है, बल्कि उन्हें लंबे ट्वीट्स और एडिटिंग फीचर भी पोस्ट करने को मिलते हैं। साथ ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर "प्राथमिकता" दी जाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article