Bank Holidays: द‍िसंबर में 18 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अरुणाचल प्रदेश में 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे, जबकि 3 दिसंबर को गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के उत्सव पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मेघालय, छत्तीसगढ़, गोवा, मिजोरम, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर में भी विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक मौकों पर बैंक हॉलिडे रहेगी।

Bank Holidays: नवंबर का महीना खत्म हो रहा है। इसके बाद दिसंबर का महीना होगा। दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होने से कई तरह की छुट्टियां होती हैं। इसके चलते बैंक भी बंद रहेंगे। आपको बता दें कि दिसंबर महीने में पूरे 18 दिन तक देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि दिसंबर महीने में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के कारण बैंक बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश में 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे, जबकि 3 दिसंबर को गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के उत्सव पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मेघालय, छत्तीसगढ़, गोवा, मिजोरम, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर में भी विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक मौकों पर बैंक हॉलिडे रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि किस राज्य में कब बैंकों में छुट्टी होगी। बैंकों की हॉलिडे लिस्ट जानकार आप उसके अनुसार प्लानिंग कर सकते हैं।

बैंक हॉलिडे

बैंक हॉलिडे

दिसंबर 2024: बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी / अवसरराज्य
1 दिसंबररविवारइंडिजिनस फेथ डेअरुणाचल प्रदेश
3 दिसंबरबुधवारसेंट फ्रांसिस जेवियरगोवा
12 दिसंबरशुक्रवारपा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवसमेघालय
18 दिसंबरगुरुवारगुरु घासीदास जयंती / यू सोसो थम पुण्यतिथिछत्तीसगढ़, मेघालय
19 दिसंबरशुक्रवारगोवा मुक्ति दिवसगोवा
24 दिसंबरबुधवारक्रिसमस ईवमेघालय, मिजोरम
25 दिसंबरगुरुवारक्रिसमसअधिकांश राज्य (ऑल इंडिया)
26 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस सेलिब्रेशन / शहीद उधम सिंह जयंतीमेघालय, मिजोरम, तेलंगाना / हरियाणा
27 दिसंबरशनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीहरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश
30 दिसंबरमंगलवारयू कियांग नांगबाह दिवस / तामु लोसरमेघालय, सिक्किम
31 दिसंबरबुधवारनया साल ईवमिजोरम, मणिपुर

End of Feed