Bank Holiday Today: जन्माष्टमी पर क्या आज 4 सितंबर 2026 को आपके राज्य में बैंक बंद हैं या खुले? देखें होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today on Janmashtami: आज 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, पूरे सितंबर में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों के बावजूद यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

Bank Holiday Today on Janmashtami: अगर आप शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी स्थानीय बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कई राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होती है। भारत में बैंकों की छुट्टियां राज्य-वार और शहर-वार तय की जाती हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि जहां एक राज्य में जन्माष्टमी पर बैंक की छुट्टियां हो सकती हैं, वहीं दूसरे राज्य में सामान्य दिनों की तरह शाखाएं खुली रह सकती हैं और कामकाज जारी रह सकता है।

Bank Holiday Today, Janmashtami bank holiday 2026, RBI bank holiday list September 2026, September 4 bank status state wise, bank closed on Janmashtami

जन्माष्टमी पर बैंक रहेंगे बंद! 4 सितंबर को निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट (तस्वीर-AI)

बैंक कहां-कहां बंद हैं?

RBI की लिस्ट के अनुसार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, चंडीगढ़।

End of Feed