बिजनेस

शेयर मार्केट टुडे : Sensex 400, Nifty 80 अंक उछले, क्या बाजार में आएगी रिकवरी?

शेयर बाजार में आज सितंबर के पहले सप्ताह के आखिरी दिन का कारोबार मजबूती के साथ हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी सहित ज्यादातर बड़े इंडेक्स और ब्रॉड मार्केट में खरीदारी का ट्रेंड है। हालांकि, बड़ा सवाल है क्या तेजी टिकेगी?

Image

बाजार में पॉजिटिव कारोबार

Share Market Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार, 4 सितंबर को मजबूत शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 400 अंक चढ़कर 76,552 के आसपास पहुंच गया, जबकि Nifty करीब 80 अंक की बढ़त के साथ 23,949.85 तक चला गया।

घरेलू बाजार को आज ग्लोबल मार्केट्स का अच्छा सपोर्ट मिला है। अमेरिकी बाजार में S&P 500 करीब 1.06% और Nasdaq 1.40% चढ़कर बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। जापान का Nikkei करीब 1%, Hong Kong का Hang Seng करीब 2% और KOSPI करीब 1.4% ऊपर है।

क्या टिक पाएगी तेजी?

बाजार में खरीदारी का ट्रेंड दिन के आखिर तक कायम रहेगा या नहीं यह कई फैक्टर पर निर्भर करता है। सबसे, बड़ा ट्रिगर Crude Oil Price है।कारोबार की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमत में कल के मुकाबले नरमी आई है। फिलहाल, Brent Crude करीब 95.83 डॉलर प्रति बैरल और Crude Oil करीब 91.74 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। अगर, क्रूड के दाम बढ़ते हैं, तो ये खरीदारी के सेंटिमेंट को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में रुपये में भी मजबूती आई है।

किन सेक्टर में खरीदारी आई?

US मार्केट में फेड रेट हाइक की आशंका घटने के बाद आईटी स्टॉक्स की तेजी का असर भारतीय IT Sector पर भी दिखा है। शुरुआती कारोबार में Nifty IT करीब 0.43%, Nifty Financial Services करीब 0.38% और Financial Services ex-Bank करीब 0.75% ऊपर है। Realty भी करीब 0.37% चढ़ा है। दूसरी तरफ Pharma, Healthcare और Consumer Durables जैसे कुछ सेक्टर्स दबाव में हैं।

VIX में गिरावट दे रही पॉजिटिव संकेत

बाजार की एक और सकारात्मक बात India VIX का करीब 3.83% गिरकर 10.90 पर आना है। इसका मतलब फिलहाल बाजार में तत्काल घबराहट कम है। हालांकि Nifty अभी भी 24,000 के अहम स्तर के करीब है, इसलिए आगे की चाल में इस स्तर के आसपास मुनाफावसूली और नए खरीदारी संकेत दोनों पर नजर रहेगी। फिलहाल, आज ओपनिंग में बाजार का मूड पॉजिटिव है। अमेरिका और एशिया की तेजी ने माहौल बनाया है, लेकिन 95 डॉलर के ऊपर Brent Crude एक ऐसा फैक्टर है जो आगे चलकर तेजी की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article