Saturday Bank Holiday Today: अधिकांश लोगों का वीक ऑफ शनिवार और रविवार होता है। ऐसे में वे इन दिनों कई काम निपटाना चाहते हैं। कई लोग अपने बैंक संबंधी काम शनिवार के दिन निपटाना पसंद करते हैं। लेकिन यह तय करना अक्सर मुश्किल होता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। यह भ्रम इसलिए होता है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। तो आज शनिवार को बैंक खले हैं या नहीं, आगे जानिए।
क्या आज बैंक बंद हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)
आज 19 जुलाई 2025: क्या बैंक खुले हैं?
आज 19 जुलाई 2025 को तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक देशभर में खुले रहेंगे, सिर्फ त्रिपुरा को छोड़कर। त्रिपुरा में इस दिन 'केर पूजा' के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए उपयुक्त है बशर्ते आप त्रिपुरा में न हों।
केर पूजा – त्रिपुरा का पारंपरिक त्योहार
केर पूजा त्रिपुरा का एक पारंपरिक पर्व है, जो आमतौर पर खारची पूजा के दो सप्ताह बाद मनाया जाता है। यह पूजा वास्तु देवता के रक्षक देवता 'केर' की आराधना के लिए होती है, जिससे राज्य और लोगों की भलाई सुनिश्चित की जाती है।
जुलाई 2025 में बाकी बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)
- 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
- 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
- 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग की सुविधा
आज के डिजिटल युग में नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर, अकाउंट बैलेंस चेक, बिल पेमेंट और लोन आवेदन जैसे कार्य काफी सरल हो गए हैं। फिर भी कुछ बैंकिंग सेवाएं ऐसी होती हैं, जिनके लिए बैंक शाखा में जाना जरूरी होता है, जैसे बड़ी राशि की नकद जमा या निकासी, केवाईसी (KYC) अपडेट, लॉकर की सुविधा, असफल लेन-देन से संबंधित शिकायत, जॉइंट अकाउंट या अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया।
