Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 5 फरवरी 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 5th February 2025, Delhi Election Day: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक अवकाश रहता है। अगर आप आज बैंक जाना चाहते हैं तो पहले यहां जानिए बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। देखिये छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holiday Today 5th February 2025, Delhi Election Day: आज (5 फरवरी) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के दिन बैंक और सरकारी दफ्तर समेत कई संस्थान बंद रहने की संभावना है। 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली के रजिस्टर्ड मतदाता वोट कर रहे हैं। सुचारू और प्रभावी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने और अधिक मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली है।

Bank Holiday Today 5th February 2025, Delhi Election Day

बैंक आज बंद है या खुला है, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: आज कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे?

मतदाताओं की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 1881 के नेगोसिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 और 1951 के जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135-बी के तहत आज सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। इस लिए दिल्ली में बैंक बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए छुट्टी रखेंगे। चुनाव दिशानिर्देशों के अनुसार दिल्ली में कुछ निगम, बैंक और सभी सरकारी संस्थान मतदान के लिए बंद रहेंगे ताकि अधिक से अधिक नागरिक मतदान कर सकें। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed