बिजनेस

Gold-Silver Price Today 5 February 2025: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

जानिए सोने-चांदी का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 February 2025: बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार चढ़ाव जारी है। बाजार ओपन होते ही बुधवार को सोने के दाम पिछले बंद 83010 रुपये के मुकाबले 84657 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट पिछले बंद 93793 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 95425 रुपये प्रति किलो हो गया। दिन भर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99983010 रुपये84323 रुपये84657 रुपये
सोना 99582678 रुपये83985 रुपये84318 रुपये
सोना 91676037 रुपये77240 रुपये77546 रुपये
सोना 75062258 रुपये63242 रुपये63493 रुपये
सोना 58548561 रुपये49329 रुपये49524 रुपये
चांदी 99993793 रुपये/किलो95421 रुपये/किलो95425 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹77040₹84040₹63640
मुंबई में सोना का भाव₹77040₹84040₹63030
दिल्ली में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
कोलकाता में सोना का भाव₹77040₹84040₹63030
अहमदाबाद में सोना का भाव₹77090₹84090₹63070
जयपुर में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
पटना में सोना का भाव₹77090₹84090₹63070
लखनऊ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
नोएडा में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
अयोध्या में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160

सोना का वायदा भाव

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 238 रुपये की गिरावट के साथ 83,045 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 238 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,045 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,823 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,842.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी का वायदा भाव

कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 73 रुपये की गिरावट के साथ 94,184 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीई) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 73 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,184 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 24,405 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.42 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article