Bank Holidays January 2025: नया साल का आगाज होने वाला है। हर व्यक्ति नए तेवर के साथ नए साल में अपने-अपने काम में जुट जाएंगे। किसी भी रुपये-पैसे से जुड़े काम में बैंक की भूमिका बड़ी होती है। इसलिए नए साल के पहले महीने जनवरी में कब-कब बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। यह जानना जरूरी है। अगर आप जनवरी 2025 में बैंकों से जुड़े कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लेना चाहिए। जनवरी में साप्ताहिक छुट्टी और राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टियों समेत कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। इसके अलावा वे त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक अवकाशों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं। जबकि देश भर के बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं, क्षेत्रीय छुट्टियां केवल खास राज्यों या क्षेत्रों में लागू होती हैं, जिसका अर्थ है कि केवल उन क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे। गौर हो कि 11 दिन की छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। देश भर के बैंक केवल राष्ट्रीय और साप्ताहिक छुट्टियों पर बंद रहेंगे जबकि क्षेत्रीय छुट्टियां संबंधित राज्यों या क्षेत्रों में बैंकिंग संचालन को प्रभावित करेंगी।
जनवरी 2025 में भारत के बैंकों में छुट्टियां (Bank Holidays January 2025 In India)
- 01 जनवरी 2025: बुधवार को नए साल के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 02 जनवरी 2025: गुरुवार को नववर्ष अवकाश मन्नम जयंती मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
- 05 जनवरी: रविवार को साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
- 06 जनवरी 2025: सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पंजाब समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 जनवरी 2025: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 जनवरी 2025: रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती, साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
- 13 जनवरी 2025: लोहड़ी के त्योहार के कारण सोमवार को पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 जनवरी 2025: संक्रांति और पोंगल के कारण मंगलवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 जनवरी 2025: बुधवार को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर टुसू पूजा की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 19 जनवरी 2025: रविवार को सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश।
- 22 जनवरी 2025: गुरुवार को इमोइन की वजह से मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 जनवरी 2025: गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- 25 जनवरी 2025: शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जनवरी 2025: रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 30 जनवरी 2025: गुरुवार को सोनम लोसार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों के दिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा कैश निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग काम अगले वर्किंग डे तक इंतजार करें।
