Saturday Bank Holiday Today: भारत में ज्यादातर बैंकों की ब्रांच 6 सितंबर (शनिवार) को खुली रहेंगी क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को खुले रहते हैं। हालांकि, सिक्किम में बैंक 6 सितंबर को बंद रहेंगे क्योंकि वहां इंद्र जात्रा और ईद-ए-मिलाद की छुट्टी होगी। हर राज्य में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, क्योंकि बैंक स्थानीय त्योहारों के अनुसार बंद रहते हैं। इसलिए किसी भी बैंक विजिट से पहले अपनी स्थानीय शाखा से छुट्टी की तारीख की पुष्टि कर लें।
आज कहां बैंक बंद रहेंगे (तस्वीर-istock)
Bank Holiday: सितंबर 2025 में अन्य बैंक छुट्टियां
- 12 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार – जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
- 14 सितंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
- 22 सितंबर (सोमवार): नवरात्र स्थापना – जयपुर में बैंक बंद।
- 23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जयंती – जम्मू में बैंक बंद।
- 28 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
- 29 सितंबर (सोमवार): महा सप्तमी – अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, रांची, पटना में बैंक बंद।
- 30 सितंबर (मंगलवार): महा अष्टमी – त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday: छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग
अगर आपकी नजदीकी शाखा किसी छुट्टी के कारण बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल अधिकतर बैंकिंग सेवाएं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के जरिए 24x7 उपलब्ध रहती हैं। डिजिटल बैंकिंग से आप कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर (UPI, NEFT, RTGS), फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना, बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट करना।
