Bank Holiday Today: आज सोमवार है। सोमवार को सभी बैंक खुले रहते हैं। लेकिन एक राज्य में 30 दिसंबर 2024 को बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, सोमवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे लेकिन देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। देश के दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में बैंक ब्रांच सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। जानिए RBI ने सोमवार को मेघालय में बैंकों छुट्टी क्यों दी।
इस वजह से मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि के मौके पर 30 दिसंबर को मेघालय में सभी बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के इतिहास में यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि नांगबाह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। राज्य सरकार ने इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यू कियांग नांगबाह ने अपने नेतृत्व और साहस से स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी याद में यह अवकाश न केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह मेघालय के लोगों को उनके आदर्शों से प्रेरित होने का मौका भी देता है। बैंक और अन्य ऑफिस बंद होने के कारण लोगों को बैंक संबंधी काम निपटाने के लिए पहले से प्लानिंग बनानी पड़ रही है।
दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टी की लिस्ट
30 दिसंबर (सोमवार): यू कियांग नांगबाह के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर (मंगलवार): नए साल की पूर्व संध्या (कुछ राज्यों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे)
छुट्टी में करें ऑनलाइन बैंकिंग
बैंकिंग सेवा से जुड़े काम के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। छुट्टी के कारण अधिक कैश निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग काम अगले कार्य दिवस पर ही किए जा सकेंगे।
