बिजनेस

बजाज फाइनेंस जुटाएगी 10000 करोड़ रु, प्रमोटर कंपनी को जारी करेगी 15,50,000 वारंट

Bajaj Finance To Raise Fund: बजाज फाइनेंस को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और कंवर्टिबल वारंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

Image

बजाज फाइनेंस फंड जुटाएगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज फाइनेंस 10000 करोड़ रु जुटाएगी
  • जारी करेगी वारंट
  • बजाज फिनसर्व से मिलेगा पैसा

Bajaj Finance To Raise Fund: बजाज फाइनेंस को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) और कंवर्टिबल वारंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना क्यूआईपी इश्यू के माध्यम से 8,800 करोड़ रुपये और कंवर्टिबल वारंट के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की है।

कंपनी अपनी प्रमोटर बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) को प्रेफ्रेंशियल बेसिस पर 15,50,000 वारंट जारी करेगी और यह इतने ही शेयरों में कंवर्टिबल होंगे।

18 महीने का होगा समय

इन वारंट को एलॉटमेंट की तारीख से 18 महीने की अवधि के भीतर इक्विटी शेयरों में कंवर्ट किया जा सकता है। वारंट के सब्सक्रिप्श और एलॉटमेंट के दौरान बजाज फाइनेंस को पैरेंट कंपनी से कुल राशि का 25% मिलेगा, जबकि बाकी पैसे का भुगतान वारंटों को शेयरों में कंवर्ट करने पर किया जाएगा।

बजाज फिनसर्व के पास कितने शेयर हैं

बजाज फिनसर्व के पास इस समय बजाज फाइनेंस के 31,78,16,130 शेयर हैं, जो 52.45% हिस्सेदारी के बराबर हैं। सभी वारंटों को कंवर्ट करने पर, यह हिस्सेदारी बढ़कर 52.57% हो जाएगी। इससे बजाज फाइनेंस की कैपिटल में और वृद्धि होगी और कंपनी की विस्तार योजनाओं का सपोर्ट मिलेगा।

बजाज फाइनेंस के पास कितना है सरप्लस

सितंबर के अंत तक, बजाज फाइनेंस के पास लगभग 11,400 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लिक्विडिटी सरप्लस था। 30 सितंबर तक इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट 2.9 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई, जो कि एक साल पहले की अवधि से 33% अधिक है। जुलाई-सितंबर तिमाही में, इसने 85.3 लाख लोन दिए, जबकि एक साल पहले यह संख्या 67.6 लाख थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article