Bajaj Finance Share Price Target 2025: बजाज फाइनेंस ने मंगलवार (29 अप्रैल) को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की और शेयरधारकों के लिए स्टॉक स्प्लिट, बोनस इश्यू और डिविडेंड पेमेंट का भी ऐलान किया। नतीजों के बाद ईटी नाउ से बात करते हुए जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह ने कहा कि कंपनी की नेट इंटेरेस्ट इनकम और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों अनुमानों से काफी बेहतर रहे। उन्होंने कहा कि इसकी एसेट क्वालिटी में भी काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा और भी कई फैक्टर गिनाते हुए उन्होंने बजाज फाइनेंस को BUY रेटिंग दी है।
12 रु का डिविडेंड देगी बजाज फाइनेंस
ये भी पढ़ें -
'लोन की मांग बढ़ रही लगातार'
गौरांग शाह ने कहा, "मेरी समझ यह है कि जिस तरह से कंपनी अपने आंकड़ों की रिपोर्ट कर रही है और सबसे अहम बात यह है कि वह देश भर में विस्तार कर रही है या अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है, खासकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में, हमारी समझ यह है कि लोन की मांग लगातार बढ़ रही है।"
उन्होंने कहा, "बजाज फाइनेंस जैसी मजबूत कंपनियों के लिए, जिनका नेटवर्क बहुत मजबूत है, यह लोन बुक ग्रोथ के मामले में एक एक्स्ट्रा बेनेफिट होगा। ब्याज दरों में कटौती शुरू हो गयी है। साल 2025 में दो और बार दरों में कटौती की उम्मीद है।"
बाजार में गिरावट के बावजूद चढ़ा शेयर
गौरांग शाह ने कहा, "बजाज फाइनेंस के स्टॉक पर हमारा फंडामेंटल कवरेज है। बजाज फाइनेंस के लिए हमारी BUY रेटिंग है।" उन्होंने आगे कहा, "यह उन लार्ज-कैप स्टॉक में से एक है, जिसने पिछले साल अक्टूबर से बाजार में आई हालिया गिरावट के दौरान भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।" "बजाज फाइनेंस उन लार्ज-कैप स्टॉक में से एक है, जिसने एक नया लाइफटाइम हाई बनाया है।"
Bajaj Finance Dividend Record Date
बजाज फाइनेंस ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए प्रत्येक शेयर पर 12 रुपये के स्पेशल (अंतरिम) डिविडेंड का ऐलान किया है। बजाज फाइनेंस ने कहा कि एलिजिबल शेयरधारकों को 26 मई, 2025 को या उसके आसपास 12 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
