बिजनेस

Stock Market Holiday 1 May: कल बंद रहेगा शेयर बाजार, आज ही खरीद लें फेवरेट स्टॉक, जानें 1 मई को क्या है खास

Stock Market Holiday 1 May 2025: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिन के अवसर पर बंद रहेंगे। यह स्टेट हॉलिडो 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। भारतीय शेयर बाजारों का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है, इसलिए इस दिन 'महाराष्ट्र दिन' के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे।

Image

कल बंद रहेगा शेयर बाजार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कल बंद रहेगा शेयर बाजार
  • महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार
  • करेंसी मार्केट भी रहेगा बंद

Stock Market Holiday 1 May 2025: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिन के अवसर पर बंद रहेंगे। यह स्टेट हॉलिडो 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। भारतीय शेयर बाजारों का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है, इसलिए इस दिन 'महाराष्ट्र दिन' के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे। बता दें कि कल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), बीएसई, और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 1 मई को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

ये भी पढ़ें -

करेंसी में भी नहीं होगा ट्रेड

1 मई को इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स, एनडीएस-आरएसटी, ट्राई-पार्टी रेपो, और कमोडिटी डेरिवेटिव्स की खरीद-बिक्री पूरी तरह निलंबित रहेगी। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी बंद रहेगा, और भारतीय रुपये में कोई ट्रेड नहीं होगा।

2 मई को खुलेगा मार्केट

इक्विटी, कमोडिटी, और करेंसी मार्केट शुक्रवार, 2 मई 2025 को फिर से ट्रेडिंग शुरू करेंगे। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवकाश को ध्यान में रखकर अपनी ट्रेडिंग रणनीति तैयार करें।

2 मई के बाद कब बंद रहेगा शेयर बाजार

2 मई के बाद फिर 3 और 4 मई को शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। इसके बाद फिर मई में केवल शनिवार और रविवार को ही शेयर बाजार बंद रहेगा। उसके अलावा किसी त्योहार आदि की छुट्टी नहीं है।

आज कैसा है शेयर बाजार का हाल

आज बुधवार को शेयर बाजार एक रेंज में कारोबार कर रहा है। करीब सवा 1 बजे सेंसेक्स 20.79 फीसदी की मजबूती के साथ 80,309.17 पर है। वहीं निफ्टी 2.20 फीसदी फिसलकर 24,333.75 पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article