बिजनेस

New Financial Rules: ट्रेन का वेटिेंग टिकट, ATM से कैश विदड्रॉल और ओला-उबर के किराये समेत 1 मई से बदलेगा क्या-क्या, जान लीजिए यहां

Financial Changes From 1 May: लगभग हर महीने कई चीजों के नियम बदलते रहते हैं। 1 मई 2025 से भी कई फाइनेंशियल नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें एटीएम से पैसे निकालना, ओला-उबर का किराया तय करना और ट्रेन टिकट की बुकिंग शामिल है। ये सारे नियम आपको प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

Image

1 मई से होंगे कई बदलाव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से बदलेंगे कई नियम
  • ट्रेन के वेटिंग टिकट से जुड़ा नियम बदलेगा
  • कैब का किराया तय करने का नया तरीका आएगा

Financial Changes From 1 May: लगभग हर महीने कई चीजों के नियम बदलते रहते हैं। 1 मई 2025 से भी कई फाइनेंशियल नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें एटीएम से पैसे निकालना, ओला-उबर का किराया तय करना और ट्रेन टिकट की बुकिंग शामिल है। ये सारे नियम आपको प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यहां हम आपको इन नियमों के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़ें -

फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद लगेगा ज्यादा चार्ज

1 मई से एटीएम से पैसे निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। हालांकि मेट्रो शहरों में हर महीने 3 फ्री एटीएम ट्रांजैक्‍शन और नॉन मेट्रो शहरों में हर महीने 5 मुफ्त एटीएम ट्रांजैक्‍शन मिलेंगी। इस फ्री लिमिट लगने वाला चार्ज 23 रुपये तक होगा, जो अभी तक 21 रु था। आपसे टैक्स अलग से लिया जाएगा।

नए चार्जेज और फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट अलग-अलग बैंकों के लिए अलग हो सकते हैं। इसलिए अपने बैंक की फ्री लिमिट जरूर चेक करें।

ओला-उबर में किराया तय करने का नया तरीका

1 मई से कई जगहों पर उबर और रैपिडो जैसी टैक्‍सी सेवाओं का किराया सरकार तय करेगी। इन जगहों में पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और बारामती आदि शामिल हैं। कैब का किराया दिल्‍ली में ऑटो के किराए की तरह तय होगा।

ओला-उबर पहले डेढ़ किमी के लिए 37 रु और उसके बाद हर किमी के लिए 25 रु चार्ज ले सकेंगी।

वेटिंग टिकट का नया नियम

रेलवे के भी नियम बदलवे जा रहे हैं। नए नियम के तहत वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। ऐसे यात्रियों को केवल सामान्य श्रेणी में यात्रा करने की अनुमति होगी।

गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम रिव्यू करके नए दाम जारी करती हैं। इसलिए संभव है कि 1 मई से कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव हो। ये भी संभव है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article