बिजनेस

Bajaj Auto Q2 Results: बजाज ऑटो का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 1,385 करोड़ रुपये पर

बजाज ऑटो द्वारा दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 13,127 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले की समान तिमाही में 10,777 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि उसने दूसरी तिमाही में वाहनों की 12,21,504 इकाइयां बेची हैं।

Image

बजाज ऑटो का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 1,385 करोड़ रुपये पर

Photo : Times Now Digital

Bajaj Auto Q2 Results: बजाज ऑटो का 30 सितंबर, 2024 को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत घटकर 1,385 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,020 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बजाज ऑटो ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 13,247 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 10,838 करोड़ रुपये थी।एकल आधार पर, कंपनी ने 2,005 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 1,836 करोड़ रुपये के मुकाबले नौ प्रतिशत अधिक है।

बढ़ गई कमाई

एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 13,127 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले की समान तिमाही में 10,777 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि उसने दूसरी तिमाही में वाहनों की 12,21,504 इकाइयां बेचीं, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 10,53,953 इकाई के आंकड़े से 16 प्रतिशत अधिक है।

अतिरिक्त निवेश को मिली मंजूरी

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बजाज ब्राजील की इक्विटी शेयर पूंजी में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने चरणबद्ध तरीके से एक करोड़ डॉलर तक के निवेश को मंजूरी दी है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article