इस अरबपति ने खरीदी देश में 'सबसे महंगी प्रॉपर्टी', 1 फुट का दाम ₹2.75 लाख, बन गया नेशनल रिकॉर्ड

रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमत का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए, कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और अरबपति उदय कोटक ने आठ अपार्टमेंट के लिए डील पूरी कर ली है। इससे वर्ली सी फेस पर मौजूद एक लगभग पूरी रेसिडेंशियल बिल्डिंग कोटक की हो गयी है, जिसके लिए उन्होंने 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated May 5 2025, 12:58 IST
​ 2.75 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट​Image Credit : X/TNN01 / 05

​ 2.75 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट​

कोटक के परिवार ने पहले जनवरी और सितंबर में ग्राउंड-प्लस-दो-मंजिला इमारत में 24 अपार्टमेंट में से 13 के लिए लगभग 2.72 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट के रेट पर सौदे किए थे। मगर अब ताजा लेनदेन ने उस आंकड़े को पार कर लिया और लगभग 2.75 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट का नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

8 अप्रैल और 21 अप्रैल को हुए रजिस्टरImage Credit : X/TNN02 / 05

8 अप्रैल और 21 अप्रैल को हुए रजिस्टर

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार खरीदे गए नए 8 अपार्टमेंट 444 वर्ग फुट से 1,004 वर्ग फुट तक के हैं। इनके लिए डील 12 करोड़ रुपये से 27.59 करोड़ रुपये की कीमत पर हुई है। ये सौदे 8 अप्रैल और 21 अप्रैल को रजिस्टर किए गए।

​अल्टामाउंट रोड और भूलाभाई देसाई ​Image Credit : X/TNN03 / 05

​अल्टामाउंट रोड और भूलाभाई देसाई ​

कोटक की जनवरी डील से पहले देश में किसी डील में प्रति वर्ग फुट का अधिकतम रेट दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड और भूलाभाई देसाई रोड पर 2.25 लाख रुपये और 2.09 लाख रुपये रहा था।

​385 करोड़ रुपये में खरीदा​Image Credit : X/TNN04 / 05

​385 करोड़ रुपये में खरीदा​

समुद्र के सामने स्थित शानदार बिल्डिंग 19 शिव सागर, शैम्पेन हाउस से सटी हुई है, जिसे कोटक परिवार ने 2018 में बंद हो चुकी वाइन कंपनी इंडेज विंटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रंजीत चौगुले से 385 करोड़ रुपये में खरीदा था।

​दुनिया के बड़े अरबपतियों में शामिल​Image Credit : X/TNN05 / 05

​दुनिया के बड़े अरबपतियों में शामिल​

उदय कोटक की गिनती न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के बड़े अरबपतियों में होती है। फोर्ब्स के अनुसार इस समय वे दुनिया के 152वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 1.28 लाख करोड़ रु है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!