एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 2024-25 के लिए भारत की विकास दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया, महंगाई कम होने की उम्मीद

  • Edited by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2024, 05:22 PM IST

Asian Development Bank: सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के निवेश के साथ-साथ उपभोक्ता मांग में सुधार होगा। इससे पहले दिसंबर में एडीबी ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

Asian Development Bank: एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने गुरुवार को 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। उसे उम्मीद है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के निवेश के साथ-साथ उपभोक्ता मांग में सुधार होगा। इससे पहले दिसंबर में एडीबी ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। एडीबी को यह भी उम्मीद है कि आगे चलकर भारत की मुद्रास्फीति दर में कमी आएगी।

money

विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

इसने कहा, "विनिर्माण और सर्विसेज में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ी। यह आगे भी तेजी से बढ़ती रहेगी। विकास मुख्य रूप से मजबूत निवेश और उपभोक्ता मांग में सुधार से प्रेरित होगा। मुद्रास्फीति में गिरावट का रुझान जारी रहेगा।" इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडीबी ने भारत की विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम अवधि में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत को ग्लोबल वैल्यू चेन में एकीकरण की जरूरत है।

End of Feed