बिजनेस

16 नवंबर को खुलेगा एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग का IPO, 233 रु के प्राइस पर 85 रु है GMP

Arrowhead Seperation Engineering Limited IPO: गुरुवार 16 नवंबर को एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ खुलने जा रहा है। इसका जीएमपी 85 रु पर है।

Image

एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपीओ

KEY HIGHLIGHTS
  • 16 नवंबर को खुलेगा एरोहेड सेपरेशन का आईपीओ
  • 85 रु पर है जीएमपी
  • 233 रु है शेयरों का प्राइस

Arrowhead Seperation Engineering Limited IPO: गुरुवार 16 नवंबर को एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड (Arrowhead Seperation Engineering Limited) या एएसईएल का आईपीओ (IPO) खुलने जा रहा है। इसके आईपीओ में 20 नवंबर तक निवेश का मौका होगा।

आईपीओ से पहले ही कंपनी का जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) काफी अधिक चल रहा है। आगे जानिए जीएमपी समेत बाकी अहम डिटेल।

आईपीओ की अहम डिटेल

एएसईएल का आईपीओ 16 से 20 नवंबर तक के लिए खुलेगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 233 रु है। जबकि इसका इश्यू साइज 13 करोड़ रु है। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 600 शेयर है। यानी आपको कम से कम 600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार एएसईएल का जीएमपी 85 रु र है। जीएमपी संकेत देता है कि कोई शेयर आईपीओ प्राइस से कितने अधिक पर लिस्ट हो सकता है। ये ग्रे मार्केट का प्रीमियम होता है। हालांकि ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग लिमिटेड वैक्यूम डबल ड्रम ड्रायर, रोटरी ड्रायर, सिंगल ड्रम ड्रायर, डबल ड्रम ड्रायर, पैडल ड्रायर आदि की एक बड़ी की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडर और एक्सपोर्टर है। इस कंपनी की शुरुआत 1991 में हुई थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article