Small Cap MF Investment: स्मॉल कैप म्युचुल फंड में 2.43 करोड़ का निवेश, एक साल में 83 फीसदी बढ़ोतरी

Small Cap MF Investment: आम चुनाव, मानसून पूर्वानुमान, आर्थिक गतिविधि, मुद्रास्फीति, जीडीपी अनुमान और वित्त वर्ष 2024-25 की आय वृद्धि जैसे कारक स्मॉल-कैप कंपनी के मूल्यांकन को प्रभावित कर सकते हैं । इसलिए सतर्क रहनेे की भी जरूरत है।

Small Cap MF Investment:खुदरा निवेशकों की भागीदारी में उछाल तथा बाजार में तेजी से मार्च 2024 के अंत में स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड श्रेणी की संपत्ति 2.43 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई। इसमें सालाना अधार पर 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।संपत्ति में वृद्धि को निवेशकों की संख्या में बढ़ोरी ने बल दिया। मार्च 2024 में फोलियो की संख्या 1.9 करोड़ तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1.09 करोड़ थी। इसमें 81 लाख इजाफा हुआ। यह स्मॉल-कैप फंड के प्रति निवेशकों के रुझान को दर्शाता है।

SMALL CAP MF

स्मॉल कैप एमएफ में निवेश बढ़ा

मार्च में बिकवाली का भी ट्रेंड

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (AUM) मार्च 2023 के अंत में 2.43 लाख करोड़ रुपये और मार्च 2022 में 1.33 लाख करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 में स्मॉल-कैप फंड में 40,188 करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 22,103 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। हालांकि मार्च के महीने में स्मॉल-कैप फंड में दो साल में पहली बार 94 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली भी देखी गई।

End of Feed